नेशनल पेंशन स्कीम की दी जानकारी

एनपीएस के जागरूकता को लेकर कार्यशाला आयोजित

फारबिसगंज. बिहार महिला उद्योग संघ द्वारा सोमवार को नेशनल पेंशन स्कीम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर बिहार महिला उद्योग संघ के अध्यक्ष उषा झा,साधना झा,अंबिका जी के अलावा मुख्य व विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए मुख्य पार्षद वीणा देवी, उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, उद्योग विभाग के महा प्रबंधक कृष्ण कुमार भारती, एसबीआई पेंशन के स्टेट हेड नीरज कुमार, अनित झा,वरिष्ठ अधिवक्ता अंबरीश राहुल, नगर पार्षद प्रतिनिधि सह समाजसेवी दिलीप पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से उद्घाटन किया. मौके पर बिहार महिला उधोग संघ की अध्यक्ष उषा झा ने कार्यशाला में बड़ी संख्या में उपस्थित हुई महिलाओं को नेशनल पेंशन स्कीम के संदर्भ में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए जागरूक किया. सभी को एनपीएस से जुड़ने से होने वाले लाभ के संदर्भ में बताया. कार्यशाला में मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्य व विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर व सशक्त बने और बचत कर एनपीएस से जुड़ कर अपने व अपने परिवार और बच्चों के भविष्य को संवारने का काम करें. बचत कर अपने व अपने बच्चों के भविष्य को संवारे जब आप खुश रहेंगे तो परिवार व समाज खुश रहेगा. एनपीएस बहुत ही सुरक्षित स्कीम है इस लिए इसका लाभ प्राप्त करें. कार्यशाला में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >