पूजा पंडाल में अग्नि सुरक्षा की दी जानकारी

पूजा पंडाल के पास रखें पानी

फारबिसगंज. जिला अग्निशमन पदाधिकारी ममता कुमारी के निर्देश पर दुर्गा पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा मानकों का अनुपालन कराये जाने को लेकर अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी दीनानाथ प्रसाद के द्वारा लगातार शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों के पूजा पंडालों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया गया है. रविवार को शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों के पूजा पंडालों में पहुंच कर जहां पूजा पंडालों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया है. वहीं दुर्गा पूजा के दौरान अग्नि सुरक्षा को ले र समिति के लोगों को महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए उन्हें जागरूक करने में लगे हैं. अग्निशमन पदाधिकारी ने जागरूक करते हुए बताया कि पूजा के दौरान पंडाल निर्माण करने वाले पूजा समितियों को इस बात का ध्यान रखना है कि पूजा स्थल तक जाने के लिए रास्ता बिल्कुल चौरा हो व पंडाल का निर्माण बिजली के तार के नीचे कदापि नहीं करना है. पूजा पंडाल में सिंथेटिक कपड़ों सामग्री व रस्सी का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. बल्कि सूती के कपड़े का इस्तेमाल होने चाहिए. पर्याप्त मात्रा में पानी पूजा पंडाल के अंदर एक दो स्थानों पर ड्राम आदि में भर कर रखना चाहिए. पूजा पंडाल के आसपास किसी प्रकार का कोई आतिशबाजी नहीं होना चाहिये. पंडाल में अग्निशामक उपकरण अवश्य लगाने को लेकर भी जागरूक किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >