छात्राओं को दी योजनाओं की जानकारी

बच्चियों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

अररिया. महिला व बाल विकास निगम द्वारा संचालित मिशन शक्ति योजना के तहत हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वुमेन द्वारा चलाये जा रहे 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तीसरे दिन गुरुवार जेंडर संवेदीकरण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्लस टू हाई स्कूल आजाद अकादमी में किया गया. जागरूकता कार्यक्रम में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी छात्राओं को दी गयी. भ्रूण हत्या पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि लड़का लड़की के जन्म पर कोई भेद भाव नहीं किया जाना चाहिये. सरकार द्वारा इस पर कार्रवाई हेतु सख्त कानून बनाये गये हैं. साथ ही यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013 के बारे में स्कूली छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गयी. बताया गया कि अधिनियम का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर सहज व सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >