स्वच्छता ही सेवा पखवारा का उद्घाटन

सार्वजनिक स्थानों को लक्षित कर उसे गंदगी मुक्त बनाना है

अररिया. स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण व लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा पखवारा कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने किया. इसको लेकर सदर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री सिंह ने श्रमदान कर अभियान का विधिवत उद्घाटन किया. इस मौके पर सीएस डॉ केके कश्यप, अपर समाहर्ता अनिल कुमार झा, डीडीसी रोजी कुमारी, डीआरडीए निदेशक सौरव सिन्हा, डीपीओ आइसीडीएस कविता कुमारी, स्वच्छता अभियान के जिला समन्वयक विनय कुमार झा, जिला सलाहकार एसबीएमजी यशवंत कुमार सहित अन्य उपस्थित थे. मालूम हो कि स्वच्छता ही सेवा पखवारा जिले में 02 अक्तूबर तक आयोजित किया जायेगा. इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा स्वच्छोत्सव की थीम पर मनाया जा रहा है. इस क्रम में विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्था सहित सार्वजनिक स्थानों को लक्षित कर उसे गंदगी मुक्त बनाना है. स्वच्छता कर्मियों के लिये स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन सहित अन्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिये इस क्रम में विशेष अभियान संचालित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >