महिला की हत्या मामले में आरोपित पति गिरफ्तार, छह लोगों पर प्राथमिकी

प्रखंड क्षेत्र की पलासी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 15 शेख टोला डुमरिया में रविवार दोपहर 25 वर्षीय महिला की हत्या के आरोप में पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

नरपतगंज.

प्रखंड क्षेत्र की पलासी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 15 शेख टोला डुमरिया में रविवार दोपहर 25 वर्षीय महिला की हत्या के आरोप में पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पति समेत ससुराल वालों पर हत्या के आरोप में मृतका के पिता के आवेदन पर नरपतगंज पुलिस ने आरोपी पति सहित छह लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार थाना लाया. जबकि हत्या में प्रयोग करने वाले हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया. गिरफ्तार हत्यारोपी पति से पुलिस पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार आरोपी में डुमरिया निवासी बबलू राम पिता विनोद राम बताया जा रहा है. मालूम हो कि रविवार को अमृता देवी को उनके पति सहित ससुराल वालों ने हत्या कर दी थी. हत्या मामले को लेकर मृतका के पिता कुर्साकाटा प्रखंड के लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या तीन निवासी सदानंद राम ने बताया कि मैं अपनी पुत्री अमृता देवी का शादी हिंदू रीति रिवाज से 05 वर्ष पूर्व डुमरिया निवासी विनोद राम के पुत्र बबलू राम से कराया था. जबकि लगातार शादी के बाद से पति सहित ससुराल वालों के द्वारा प्रताड़ित व मारपीट किया जा रहा था. इतना ही नहीं 02 लाख नगद व एक बाइक का लगातार दहेज में मांग किया जा रहा था. इसी को लेकर 08 मार्च 2026 को मेरा पुत्री को बबलू राम, ससुर विनोद राम, पप्पू राम, मंजुला देवी, मीना देवी, प्रमोद राम द्वारा मिलकर धारदार हथियार से हत्या करने की बात कही गयी है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि हत्या मामले में मृतका के पिता का आवेदन पर पति सहित 06 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. वहीं घटना में शामिल मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिससे आवश्यक पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >