आवास लाभुक को कराया गृह प्रवेश

घर पाकर खुश हुए लोग

-16- प्रतिनिधि, अररियाप्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत नये आवास के निर्माण हो जाने पर लाभुकों को नप के अधिकारियों द्वारा गृहप्रवेश करवाया गया. इस अवसर पर लाभुकों ने खुशी जाहिर करते हुए केंद्र सरकार व राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया. वहीं नया आवास पाकर लाभुक खासे उत्साहित दिखे. उन्होंने अररिया नगर परिषद को भी धन्यवाद कहा.

——-

सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल

अररिया. जिले के अलग-अलग मार्गों पर गुरुवार के की शाम हुई सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गये. जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां डॉ नीरज कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया. घायल में पकड़ी गांव के विवेक कुमार मंडल, परसाहाट के रामानंद मुखिया, साक्षी कुमारी, मीनाक्षी कुमारी शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >