171 पशुओं का किया स्वास्थ्य परीक्षण

शिविर में 33 पशुपालकों ने लिया भाग

अररिया. एसएसबी 52वीं वाहिनी, अररिया द्वारा वेटरनरी सिविक एक्शन (वीसीए) कार्यक्रम के अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित बीओपी डुमरिया के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत वाइब्रेंट विलेज सुंदरी के मध्य विद्यालय में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें 33 पशुपालकों के कुल 171 पशुओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार किया गया. उपचारित पशुओं में 65 गाय, 94 बकरी व 12 बछड़े सम्मिलित थे. शिविर के माध्यम से पशुपालकों को पशुओं के समुचित पोषण, देखभाल, नियमित टीकाकरण व विभिन्न रोगों की रोकथाम के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी. इस पहल से स्थानीय ग्रामीणों में पशुपालन के प्रति जागरूकता में वृद्धि हुई है. कार्यक्रम में 45 वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट (पशु चिकित्सा) डॉ प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी (वेटी) धनंजय, आरक्षी (वेटी) देवेश चौहान व बीओपी डुमरिया से इंस्पेक्टर सह जीडी संजय कुमार की सक्रिय सहभागिता रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >