हरि नाम संकीर्तन का हुआ आयोजन

संकीर्तन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

-7- प्रतिनिधि, भरगामा प्रखंड मुख्यालय स्थित गर्ल्स हाइस्कूल मैदान में रविवार से अखंड महाअष्टयाम हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ विधिवत पूजन के साथ हुआ. दो दिवसीय इस महोत्सव में बिहार व बंगाल से आईं नामचीन कीर्तन मंडलियां अपनी प्रस्तुति दे रही हैं, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया है.आयोजन समिति के प्रहलाद सिंह, राजू सिंह, बब्बन सिंह, पैक्स अध्यक्ष राजेश सिंह, मानस सिंह, काजू सिंह, बिट्टू सिंह, मोहित सिंह, फंटूश झा, वार्ड सदस्य उदयानंद मंडल, चंदन सिंह, रणजीत सिंह व विकास कुमार ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि इस अखंड संकीर्तन में दर्जनों महिला व पुरुष मंडलियां भाग ले रही हैं.आयोजकों ने बताया कि संकीर्तन के साथ-साथ रामचरितमानस पाठ, गीता पाठ व हवन जैसे धार्मिक अनुष्ठान भी निर्विघ्न रूप से हो रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >