13- प्रतिनिधि, सिकटी प्रखंड मुख्यालय सभाभवन में बीडीओ परवेज आलम ने बीडब्ल्यूओ, स्वच्छता प्रेक्षक व विकास मित्रों के साथ एक समीक्षा बैठक की. जिसमें प्रखंड समन्वयक रमण कुमार ने कहा कि सभी विकास मित्र अपने-अपने क्षेत्रों में डोर-टू-डोर जाकर महादलित टोलों का सर्वे कर रिपोर्ट प्रखंड कार्यालय को सौंपें. कितने परिवारों के पास अब भी शौचालय नहीं है. बीसी ने सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत के सभी वार्डों में नियमित रूप से कचरा का उठाव होना चाहिए. स्वच्छता से जुड़े सभी कर्मियों को साप्ताहिक कार्य का लक्ष्य दिया गया. पंचायत के सभी वार्डों में दैनिक कार्य से संबंधित गतिविधियों का स्वच्छता मित्र एप पर अपलोड करने का निर्देश बीसी ने दिया. उन्होंने स्वच्छता पर्यवेक्षक को प्रतिदिन दो वार्डों में कचरा उठाव कार्य का निरीक्षण करने का निर्देश दिया. साथ हीं स्वच्छता से जुड़े सभी कर्मियों को स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियों का सेल्फी प्रखंड स्तरीय ग्रुप में डालने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट निर्माण के बाद गांव की सफाई पर ध्यान देना होगा. लोगों को जागरूक करें कि सूखा व गीला कचरे को डस्टबिन में हीं डालें. कचरा प्रबंधन के द्वारा सभी वार्डों में कचरा का उठाव होना चाहिए. उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि काम करने वाले कर्मियों को काम पर लगाये. स्वच्छता पर्यंवेक्षकों को यूजर चार्ज को प्रत्येक शनिवार को स्वच्छता मित्र पर अपलोड करने का निर्देश दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
