विकास योजनाओं को लेकर दिया प्रशिक्षण

कई जानकारयों से कराया अवगत

8- प्रतिनिधि, सिकटी विभागीय दिशा निर्देश के अनुरूप प्रखंड मुख्यालय स्थित सभाभवन में पंचायत सचिव, लेखपाल सह आइटी सहायक, तकनीकी सहायक, पंचायत कार्यपालक सहित अन्य कर्मियों को प्रखंड स्तर पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक के रूप में प्रखंड कार्यपालक सहायक आदित्य कुमार झा ने मुख्य रूप से ई ग्राम स्वराज, जैम पोर्टल, पीडीआइ सूचकांक, ट्रेनिंग मैनेजमेंट पोर्टल सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी साझा की. प्रशिक्षण में श्री झा ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायती विकास योजनाओं में सुलभता होगी. ग्राम पंचायत में योजनाओं का संचालन ऑनलाइन प्रक्रिया से संपादित किया जाता है. इसमें योजनाओं की जानकारी व पंचायत की अद्यतन विकास की स्थिति को आमजन भी ऑनलाइन देख सकते हैं. साथ ही सहयोग भी कर सकते हैं. प्रशिक्षण के माध्यम से पंचायत विकास योजना की तैयारी, सेवा वितरण एवं पंचायत नागरिक चार्टर-पंचायत के सर्वोत्तम अभ्यास, स्वास्थ्य व शिक्षा के विकास में पंचायतों की भूमिका, पंचायत को सुदृढ़ बनाने व वित्त के माध्यम से स्वयं का राजस्व स्रोत विकसित करने, महिला व बाल विकास के क्षेत्र में पंचायत की रणनीति सर्वोत्तम, प्रथाएं, स्वयं सहायता समूह के विकास में पंचायतों की भूमिका से संबंधित जानकारी से अवगत कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >