भरगामा थाना क्षेत्र के हाटीवाला सोनापुर वार्ड संख्या संख्या 01 में आपसी विवाद को लेकर सोमवार की संध्या दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस दौरान फरसा, लोहे के रॉड व लाठी-डंडे से किए गए हमले में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए.सभी घायलों को इलाज के लिए भरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया. मामले को लेकर दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जांचोपरांत विधिसम्मत अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.
आपसी विवाद में चार व्यक्ति घायल
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया
