दरवाजे से चार बम बरामद

बम बरामद होने के बाद गांव में दहशत

जोकीहाट. जोकीहाट पुलिस ने गैरकी पंचायत बागेश्वरी गांव से रविवार की सुबह एक व्यक्ति के दरवाजे से चार बम बरामद किया है. बम मो नौशाद पिता स्व इब्राहिम, वार्ड संख्या 08, गैरकी बागेश्वरी, थाना जोकीहाट के दरवाजे से बरामद की गयी है. जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि चार बम बरामद किया गया है. जिसे जोकीहाट पुलिस ने जब्त कर रविवार को थाना लायी है. मो नौशाद पिता स्व इब्राहिम के लिखित आवेदन पर छानबीन की जा रही है. आवेदन के अनुसार नौशाद की पुत्री की शादी पलासी थाना क्षेत्र के डेहटी जोगजान भाग वार्ड संख्या 11 पंचायत चहटपुर में हुई थी. ससुराल वालों से तालमेल नहीं रहने के कारण नौशाद की बेटी मायके में ही रहती है. लेकिन नौशाद व उनकी पुत्री को ससुराल के लोगों द्वारा लगातार जान मारने व बम से घर उड़ाने की धमकी छह महीने से दी जा रही थी. शनिवार की रात दरवाजे पर दो-चार बाइक आकर रूका. जैसे ही नौशाद व उनके परिवार के लोग बाहर निकले तो आरोपी बाइक लेकर भाग निकले. आरोपियों में नौशाद का समधी ईसा, दामाद शहबाज़, राशिद व हसन सभी जोगजान भाग, पंचायत चहटपुर, थाना पलासी के निवासी हैं. सुबह जब नमाज के लिये मस्जिद जा रहे थे तो नौशाद ने देखा कि घर के दरवाजे पर बरामदे में एक थैला रखा है. थैला देखकर आस पड़ोस के लोगों को बुलाया तो थैला में चार बम रखा था. शीघ्र ही ग्रामीणों की मदद से जोकीहाट पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की. थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बम मिलने की पुष्टि की है. बम डिफ्यूज करने के लिये बम स्क्वाड दस्ता को बुलाया गया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >