पुण्यतिथि पर याद किये गये पूर्व रक्षा राज्य मंत्री

कार्यकर्ताओं व परिजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

फारबिसगंज. पूर्व रक्षा राज्यमंत्री स्व डूमर लाल बैठा की 29वीं पुण्यतिथि मंगलवार को नगर व प्रखंड कमेटी व परिजनों ने संयुक्त रूप से समारोह पूर्वक मनायी. उनके समाधि स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं व परिजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. और उनके बताये गये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर वक्ताओं ने स्व बैठा के रेलवे, बीएसएनएल, दूरदर्शन केंद्र सहित अन्य क्षेत्रों में योगदान को याद किया. कहा कि स्व बैठा इस क्षेत्र से विधायक व सांसद के साथ साथ केंद्र व राज्य सरकार में मंत्री रहे. 1960 से 63 तक बिहार सरकार के संसदीय सचिव समेत कई विभागों के अलावा 1963 से 67 तक स्वास्थ्य मंत्री, कल्याण व हाउसिंग के अलावा बीपीएससी के चेयरमैन, रेलवे कन्वेंशन कमेटी के 1980 से 84 तक अध्यक्ष रहते हुए कई विभागों में मंत्री भी रहे. मौके पर पूनम देवी, उपेंद्र प्रसाद रजक, पूर्व विधायक जाकिर अनवर बैराग, जिलाध्यक्ष शाद अहमद, अमितेश कुमार गुड्डू, कुमार ठाकुर, वाहिद अंसारी, मनोज जसवाल, दिलीप पासवान, कंचन विश्वास सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >