स्काउट-गाइड की पूर्व जिला आयुक्त का निधन

निधन पर लोगों ने जताया शोक

फारबिसगंज. कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी श्री ठाकुर की पत्नी स्काउट-गाइड की पूर्व जिला आयुक्त 65 वर्षीय सुनयना ठाकुर का निधन शुक्रवार को हो गया. वे विगत कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं. पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती थी. उन्हें फेफड़े में इन्फेक्शन के साथ ऑक्सीजन की कमी से संबंधित समस्या थी. स्व सुनयना ठाकुर कई वर्षों तक स्काउट-गाइड से जुड़ी रही. उनके पति श्रीकुमार ठाकुर कांग्रेस नेता हैं. वे अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं. उनके बड़े बड़ा पुत्र अमित ठाकुर पत्रकार हैं जबकि छोटा पुत्र ललित ठाकुर अभी अध्ययनरत छात्र हैं. उनके निधन की खबर लगते ही बड़े संख्या में लोगों ने हाईस्कूल रोड स्थित उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >