भट्ठा बाजार में फारबिसगंज के युवक ने तेल छिड़क खुद को लगायी आग, स्थिति गंभीर

एक युवक ने अपने पूरे शरीर पर तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली और एक बर्तन दुकान के अंदर घुस गया.

पूर्णिया. एक युवक ने अपने पूरे शरीर पर तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली और एक बर्तन दुकान के अंदर घुस गया. इस घटना से अफरातफरी मच गयी. आनन फानन में आग लगाये युवक की पत्नी और अन्य लोगों ने आग को पूरी तरह बुझा दिया. घटना मंगलवार की शाम 6.22 बजे सहायक खजांची थाना क्षेत्र के भट्ठा बाजार स्थित झंडा चौक पर हुई. आग से झुलसे युवक को डायल 112 मोटरसाइकिल पुलिस ने इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. युवक का नाम गौरव साह बताया गया है. युवक की पत्नी ने बताया कि पति का घर फारबिसगंज है. पूर्णिया शहर के श्रीनगर हाता में वे दोनों किराये के घर में रहते हैं. उसका पति मानसिक रूप से बीमार चल रहा है. वर्तमान में डॉक्टर से उसका इलाज हो रहा है. महिला ने बताया कि उसका मायका स्थानीय सुदीन चौक के पास है. वह प्राइवेट शिक्षिका है जबकि उसका पति रसोई गैस एजेंसी में काम करता है. उसने बताया कि वह अपने पति के साथ झंडा चौक पर थी. अचानक उसके पति ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली और अपने मामा के बर्तन की दुकान में घुस गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >