अग्निशमन कर्मियों ने निकली जागरूकता रैली

अगलगी से बचाव की दी जानकारी

फारबिसगंज. अनुमंडल अग्निशामालय फारबिसगंज अंतर्गत जिला अग्निशमन पदाधिकारी डॉ अशोक प्रसाद के निर्देशन में अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी दीनानाथ प्रसाद के नेतृत्व में आग से सुरक्षा को लेकर रविवार को विशेष जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली में शामिल अग्निशमन पदाधिकारी व कर्मी शहर के जुम्मन चौक, सुभाष चौक,काली मेला रोड, हॉस्पिटल रोड सहित विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए लोगो को आग से बचाव को लेकर जागरूक किया.जागरूकता रैली में अग्निशमन सेवा के सब ऑफिसर मो वकील आलम, प्रधान अग्निक फिरदौस अहमद,विक्रम कुमार के अलावा अन्य अग्निशमन कर्मी,बिहार गृह रक्षा वाहिनी के जवान के अलावा आरआइटीएम कालेज के छात्र छात्राएं शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >