पलासी. प्रखंड क्षेत्र की डेहटी उत्तर पंचायत के एक गांव के एक 19 वर्षीय लड़की का अपहरण कर लेने का एक मामला सामने आया है. अपहृता के पिता द्वारा पलासी थाना में 15 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें धर्मानंद मंडल, करण कुमार मंडल, पुट्ठा मंडल, किशन लाल मंडल, विशन लाल मंडल, रिसन लाल मंडल, भोला मंडल, रविन मंडल, मनोज मंडल, विरेंद्र मंडल, मोहन मंडल, सुरेन मंडल गांव धर्मगंज वार्ड 08, प्रमोद मंडल गांव बीड़ी भोजपुर थाना ताराबाड़ी, रौशन कुमार मंडल, शिव नाथ मंडल गांव सुंदरी थाना कुआडी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित पिता के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. ——————– भूमि विवाद में प्राथमिकी दर्ज पलासी. प्रखंड क्षेत्र के श्यामपुर की बीबी तरन्नुम भूमि विवाद में गाली-गलौज व मारपीट का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें मो वसीक, मो इमरान, मो गुफरान, मो नसीम, बीबी कैशवरी, बीबी अहमदी, बीबी रहमती, बीबी रूबी, मो इस्लाम को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
