कट्टा के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

भूमि विवाद में फसाने के नियत से रची थी साजिश

नरपतगंज. फुलकाहा थाना क्षेत्र के अचरा पंचायत के वार्ड संख्या नौ में भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति को जबरन घर में बंधक बनाकर हथियार रखकर फंसाने की कोशिश मामले में पुलिसिया जांच के बाद पिता व पुत्र को कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित में अचरा वार्ड संख्या 09 निवासी उपेंद्र यादव व दीपक यादव बताया है. जानकारी अनुसार उपेंद्र यादव व दीपक यादव पड़ोस के ही विजय शंकर यादव को भूमि विवाद को लेकर घर में बंधक बनाकर देसी कट्टा कमर में देकर पुलिस को फोन कर जमीन पर कब्जा करने की बात कही. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर विजय शंकर यादव को हिरासत में लिया. जबकि पुलिस के जांच व मोबाइल में मिले सबूत के आधार पर पता चला कि भूमि विवाद में फसाने के नियत से उपेंद्र यादव व दीपक यादव ने ही साजिश रचकर हथियार देकर पुलिस को फोन किया था. थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि हथियार रखकर फंसाने की साजिश के आरोप में पिता व पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >