पटवन के दौरान करेंट से किसान की मौत

परिजनों का रोकर हुआ बुरा हाल

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के फरही पंचायत के वार्ड संख्या 05 कुंडिलपुर गांव में बुधवार को खेत में पानी पटवन के दौरान करेंट लगने से 35 वर्षीय किसान की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. सूचना पर पहुंची नरपतगंज पुलिस ने मृतक के घर पहुंच कर जानकारी लेते हुए शव को कब्जा में लेते हुए पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया. मृतक में फरही पंचायत के वार्ड पांच कुंडिलपुर निवासी 35 वर्षीय भोला यादव पिता हरिहर यादव है. जानकारी के अनुसार किसान भोला यादव पिता हरिहर यादव होली के दिन अपने खेत में पानी पटाने के लिए गया था. इसी दौरान पानी पटवन के लिए खेत में लगे विद्युत गड़बड़ी होने के बाद उसकी मरम्मत कर रहा था. इसी बीच किसान भोला यादव पिता हरिहर यादव को करंट लग गया. हालांकि घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया. जांच चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर नरपतगंज पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया. उधर घटना के बाद से मृतक के घर में मातम छाया हुआ है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >