कुर्साकांटा. प्रखंड कार्यालय में सोमवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के प्रखंड पर्यवेक्षक के स्थानांतरण को लेकर बीडीओ नेहा कुमारी की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में पदस्थापित स्वच्छता पर्यवेक्षक सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे. बीसी श्यामनंदन प्रसाद को माला पहना कर अंग वस्त्र प्रदान कर विदाई दी. बीडीओ नेहा कुमारी ने कहा कि विदाई किसी की भी हो भावुक कर देने वाला क्षण होता है. इस मौके पर मुखिया मंचित दास, स्वच्छता पर्यवेक्षक अमरनाथ ठाकुर, वरुण कुमार मंडल, शशि कुमार साह, राजकमल मंडल, मधुसूदन कुमार, पंकज कुमार, विष्णुदेव मंडल सहित दर्जनों कर्मी मौजूद थे.
स्थानांतरित बीसी को दी विदाई
लोगों ने उनके कार्यकाल काे सराहा
