पलासी. प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय कनखुदिया में शनिवार को शिक्षक रविंद्र कुमार मंडल की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता से प्रधानाध्यापक परमानंद मांझी ने की. इस मौके पर पूर्व मुखिया अशोक चौधरी ने सेवानिवृत्त शिक्षक के कार्यों व लंबे समय का शिक्षण संस्थान में योगदान देने का भरपूर प्रशंसा की. इस मौके पर प्रधानाध्यापक परमानंद मांझी ने कहा कि हमारे सहायक शिक्षक रविंद्र कुमार मंडल हमलोगों के एक मार्गदर्शक थे. इस मौके पर विद्यालय परिवार व स्कूली बच्चे के द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक को अंग वस्त्र व डायरी कलम देकर सम्मानित किया. इस मौके पर रामकृष्ण यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक गिरिजानंद मंडल, शिक्षक वाहिद, मिथिलेश कुमार अंजान, रौशन कुमार, कविता देवी, राजकुमार मांझी, प्रेम प्रकाश यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
सेवानिवृत्त शिक्षक को दी विदाई
मुखिया ने की शिक्षक के कार्यकाल की चर्चा
