इंजीनियर्स डे पर आरआइटीएम में कार्यक्रम का आयोजन

इंजीनियर्स डे पर आरआइटीएम में कार्यक्रम का आयोजन

फारबिसगंज. स्थानीय प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित आरआइटीएम अर्थात रुंगटा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट परिसर में सोमवार को इंजीनियर्स डे समारोहपूर्वक मनाया गया. इस मौके पर डॉ संजय प्रधान, संस्थान के निदेशक डॉ अजिताभ, प्राचार्य डॉ राशिद हुसैन सहित अन्य अतियों ने दीप प्रज्वलन व डॉ विश्वेश्वरैया के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस मौके पर उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों व पदाधिकारियों ने राष्ट्र निर्माण में अभियंताओं की भूमिका को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की. पूरा वातावरण कृतज्ञता व प्रेरणा की भावना से ओत-प्रोत हो उठा. बताया कि यह दिवस भारतरत्न व देश के महान अभियंता डॉ मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष्य में हर वर्ष मनाया जाता है. संस्थान के ट्रस्ट के चेयरमैन एमपी रुंगटा का संदेश पढ़कर सुनाया गया. उन्होंने कहा कि डॉ विश्वेश्वरैया का जीवन यह संदेश देता है कि कठिन परिस्थितियों में भी संकल्प व परिश्रम से असंभव को संभव बनाया जा सकता है. हमें अपने विद्यार्थियों को उसी आदर्श के अनुरूप तैयार करना है ताकि वे आने वाले समय में सीमांचल व देश का गौरव बढ़ाएं. उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि आरआइटीएम की जिम्मेदारी केवल तकनीकी शिक्षा देने तक सीमित नहीं है. बल्कि समाजोपयोगी इंजीनियर तैयार करना ही संस्थान का वास्तविक लक्ष्य है. जबकि निदेशक डॉ संजय प्रधान ने अपने वक्तव्य में कहा कि इंजीनियर केवल मशीन या इमारत नहीं बनाते, बल्कि वे देश की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करते हैं. इंजीनियर्स डे हमें यह स्मरण कराता है कि तकनीक का उपयोग तभी सार्थक है. जब वह समाज के कल्याण के लिए हो. वहीं प्राचार्य डॉ राशिद हुसैन ने कहा कि इंजीनियरिंग शिक्षा का उद्देश्य केवल करियर निर्माण नहीं, बल्कि सामाजिक समस्याओं का समाधान ढूंढना भी है. हमारा संकल्प है कि आरआइटीएम के विद्यार्थी अपने ज्ञान व कौशल से सीमांचल क्षेत्र की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभायें.आरआईटीएम के निदेशक डॉ अजीताभ ने कहा कि आज के समय में इंजीनियरिंग केवल तकनीकी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सोचने व समस्या को अवसर में बदलने का तरीका भी है. समारोह के दौरान आरआइटीएम परिसर में चल रहे रेनोवेशन व कंस्ट्रक्शन कार्यों में सक्रिय योगदान देने वाले साइट इंजीनियर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >