पुलिस पर अतिक्रमणकारियों ने की पत्थरबाजी

अतिक्रमण हटाने गयी थी पुलिस

भरगामा. प्रखंड क्षेत्र में अतिक्रमण मुक्त करने गयी पुलिस के साथ अतिक्रमणकारियों ने आगजनी करते हुए पत्थर बाजी शुरू कर दी. इसके बाद प्रशासन ने हल्का बल का प्रयोग करते हुए अतिक्रमित स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराया. प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर दक्षिण में 05 एकड़ 44 डिसमिल जमीन पर महादलित परिवार ने अवैध रूप से कब्जा करते हुए पर्चा बनाकर भूस्वामी को बेदखल कर दिया. अपनी जमीन को लेकर भूस्वामी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. काफी दिन तक चले चंदेश्वरी यादव बनाम बिहार सरकार के बीच सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने भूस्वामी को मालिकाना हक देते हुए आदेश दिया. 20 वर्ष पूर्व चंदेश्वरी यादव जमीन केवाला लेकर म्यूटेशन करा कर लगातार रसीद कटा रहे थे. इसी बीच महादलित परिवारों ने उक्त जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लाल कार्ड बनवा लिया. जिसे हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन व पुलिस बल द्वारा अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया. इस मौके पर दंडाधिकारी बीडीओ शशि भूषण सुमन, बीसीओ जयशंकर झा, राजस्व पदाधिकारी राम उदगार चौपाल, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष सोनू कुमार, एसआई नितेश सिंह, एसआई रौशन कुमार सहित जिला से आये महिला व पुलिस बल मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >