विधायक से मिले निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष

माला पहना कर किया स्वागत

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पहुंसी से लगातार चौथी बार पैक्स अध्यक्ष पद पर विजेता बने सुनील कुमार सिंह ने रविवार को पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री सह सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल के निवास बटराहा में मिले. जहां पूर्व मंत्री श्री मंडल ने नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया. पूर्व मंत्री ने नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को बधाई देते हुए किसानों को उसका हक देने के साथ किसान की बेहतरी को लेकर संचालित सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने की बात कही. मौके पर पूर्व उप प्रमुख सह पंसस हरिरा इंदुभूषण मंडल, विधायक प्रतिनिधि संजीत सिंह,दिनेश मंडल, सुभाष सिंह, मो शाहजहां समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >