अनुमंडल दवा व्यवसायिक संघ के सदस्यता अभियान ने पकड़ी गति

यह संगठनात्मक चुनाव कुल छह पदों के लिए होगा

फारबिसगंज. फारबिसगंज केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सत्र 2026 -29 के लिए होने वाले संगठनात्मक चुनाव को लेकर नये व्यवसायियों को सदस्य बनाने व पुराने सदस्यों की सदस्यता का नवीकरण का काम तेजी से चल रहा है. इस संदर्भ में संघ के संगठन सचिव कुंदन कुमार ने बताया कि फारबिसगंज केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन में अनुज्ञप्तीधारी दवा व्यवसायियों की संख्या 800 से ज्यादा है जिसमें अब तक लगभग 550 सदस्यों का नवीकरण कर लिया गया है. वहीं संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार साह व सचिव मनोज कुमार भारती ने बताया कि बाकी वंचित सदस्यों के नवीकरण के कार्य के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है व संघ के पदाधिकारी डोर टू डोर सदस्यों से संपर्क कर इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं जो 28 फरवरी तक जारी रहेगा. इसके बावजूद भी यदि कोई सदस्य अपना नवीकरण कराने से वंचित रह जाते हैं तो वे संघ के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता से संपर्क कर 05 मार्च तक अपना नवीकरण करा सकते हैं. उन्होंने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि यह संगठनात्मक चुनाव कुल 06 पदों के लिए होगा जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष व संगठन सचिव का चुनाव गुप्त मतदान के द्वारा होगा. जिन सदस्यों का नवीकरण हो चुका है सिर्फ वे ही मतदान की पात्रता रखेंगे. इस चुनाव की अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है, जिसके अनुसार आगामी 05 अप्रैल 2026 को यह चुनाव श्री सिद्ध सागर भवन मे संपन्न कराया जायेगा. जिसके लिए एक चुनाव संचालन समिति गठित की गयी है जिसके मुख्य मार्गदर्शक विनोद सरावगी होंगे जबकि संदीप डाबड़ी वाला मुख्य चुनाव पदाधिकारी,मो जासीम व अजीत झा सहायक चुनाव पदाधिकारी होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >