जोकीहाट. जोकीहाट थाना क्षेत्र के मटियारी पंचायत अझुवा चौक पर वर्षों से संचालित रउफ की दवा दुकान सह क्लिनिक में ड्रग इंसपेक्टर ने शनिवार को दंडाधिकारी व पुलिस बल के साथ शनिवार को छापेमारी की. छापेमारी के दौरान ड्रग इंसपेक्टर ने संचालित दवा दुकान की अनुज्ञप्ति दवा दुकानदार रउफ से मांगी लेकिन कोई लाइसेंस उनके पास नहीं था. जिससे उन्होंने कोई कागजात नहीं दिखा सके. ड्रग इंसपेक्टर निर्भय कुमार ने कुछ आपत्तिजनक दवाईयां भी दवा दुकान से जब्त की जो सामान्यतः किसी चिकित्सक के अनुमोदन पर बेचने का निर्देश है. साथ ही अन्य कई दवा व सैंपल भी ड्रग इंसपेक्टर ने जब्त किया. उक्त कार्रवाई की पुष्टि मौके पर उपस्थित दंडाधिकारी सह जोकीहाट रेवन्यू आफिसर दिलीप कुमार पासवान ने दी. उन्होंने बताया कि ड्रग इंसपेक्टर द्वारा छापामारी का विभागीय आदेशानुसार उक्त कार्रवाई की गयी. ड्रग इंसपेक्टर निर्भय कुमार दवाईयों के सैंपल व अन्य सामग्री इकट्ठा करके अपने साथ अररिया ले गये हैं. वहां जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई करेंगे.
ड्रग इंसपेक्टर ने की दवा दुकान में छापेमारी
मामला जोकीहाट थाना क्षेत्र के अझुवा चौक का
