टोटो पलटने से चालक की मौत

लोगों ने रोड पर शव रखकर किया प्रदर्शन

परवाहा. रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के पहुंसरा तमघट्टी मार्ग पर टोटो पलटने से एक टोटो चालक की मौत हो गयी. मृतक टोटो चालक पहुंसरा पंचायत के वार्ड संख्या 11 तमघट्टी गांव निवासी लक्ष्मी मंडल पिता महावीर मंडल है. टोटो चलाकर पहुंसरा से मजदूर को छोड़कर देर शाम अपने घर आ रहा था. इसी दौरान पहुंसरा से तमघट्टी मार्ग पर बन रहे रेलवे लाइन के डायवर्सन से पहले रेलवे के द्वारा मिट्टी के बड़े बड़े टीले रखे हुए थे. जिसके कारण टोटो मिट्टी के टीले से टकराकर टोटो पलट गया. इस दौरान पीछे से आ रहे दूसरे टोटो चालक ने गांव के लोगों की मदद से घायल लक्ष्मी मंडल को इलाज के लिए रानीगंज रेफ़रल अस्पताल लाया. जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. इधर घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार को घटनास्थल पर शव रखकर जमकर प्रदर्शन किया. मृतक के परिजन व ग्रामीण में सोमानी देवी, संजीत कुमार, पुलन सिंह, आदि ने बताया की पूरे पहुंसरा पंचायत में जगह जगह मिट्टी की कटाई की गयी है. जिसके कारण सड़क पर बड़ा बड़ा चिकनी मिट्टी के बड़े बड़े टीले गिरे हैं. जिससे आए दिन लोग सड़क दुर्घटना का शिकार होते हैं. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि घटना के बाद मिट्टी के कार्य करवा रहे लोग जेसीबी से मिट्टी को हटवाया है. बौंसी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >