डॉ गंगानाथ झा ने अररिया में जलाया शिक्षा का अलख

पूर्व प्राचार्य के निधन पर शोकसभा का आयोजन

अररिया. अररिया कॉलेज के संस्थापक सह पूर्व प्राचार्य डॉ गंगानाथ झा के आकस्मिक निधन पर अररिया कॉलेज परिवार ने शोक व्यक्त किया है. उनके निधन पर अररिया महाविद्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम उन्हें दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गयी. इसके बाद कॉलेज के निवर्तमान प्रभारी प्रधानाचार्य अशोक पाठक ने कहा कि डॉ गंगानाथ झा का नाम अररिया के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा. जिन्होंने देश के सबसे पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा का अलग जगाने का प्रयास किया है. प्रो अब्दुस सलाम ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ गंगानाथ झा एक विद्वान व शिक्षाविद थे. अररिया कॉलेज के विकास में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. अमित कुमार ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आज अररिया कॉलेज की अपनी पहचान है. महाविद्यालय का यह स्वरूप अररिया कॉलेज के संस्थापक सह प्रधानाचार्य गंगानाथ झा के उल्लेखनीय प्रयासों का ही परिणाम है. वहीं कॉलेज में शोक सभा में डॉ मो शफीक, डॉ अमरीश कुमार श्रीवास्तव, डॉ नोमान हैदर, डॉ तंजील अतहर, डॉ पूजा अग्रवाल, डॉ सुलोचना कुमारी, डॉ नीतू कुमारी, डॉ राजेश मोहन, डॉ शम्स परवेज, डॉ संदेश यादव, डॉ फैयाज आलम, डॉ सुबीर राणा, डॉ भीष्म कुमार सिंह, डॉ हेना नकवी, अमित कुमार, श्याम कुमार चौरसिया, पवन ऋषिदेव, नैयर आलम, जय किशुन मंडल, विनोद झा, विजय झा सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >