चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए डॉ अतहर को किया गया सम्मानित

डॉ अतहर साहब के द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में जो सेवा दिया जा रहा है वह सराहनीय है.

फारबिसगंज विभिन्न सामाजिक संगठनों व राजनीतिक दलों से जुड़े स्थानीय बुद्धिजीवियों के द्वारा शहर के रेफर अस्पताल रोड स्थित एक आवासीय परिसर में नगर पार्षद सैय्यद आबिद हुसैन उर्फ गुड्डू अली के अध्यक्षता में एक सम्मान समारोह का आयोजन कर शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक मो अतहर साहब को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया. मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बुके भेंट कर सम्मानित किया. विगत दिनों कटिहार में सर्वोदय समाज के द्वारा भी अररिया जिला में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए फारबिसगंज के प्रसिद्ध चिकित्सक हड्डी जोड़,नस रोग विशेषज्ञ सह आईएमए के सचिव डॉ मो अतहर साहब को कोशी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया था. कहा कि डॉ अतहर साहब के द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में जो सेवा दिया जा रहा है वह सराहनीय है. इसी आलोक में फारबिसगंज में भी उन्हें सम्मानित किया गया है. मौके पर समाजसेवी वाहिद अंसारी, नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष शाहजहां शाद, जदयू प्रदेश सचिव रमेश सिंह, जदयू नेता ब्रजेश कुमार राय सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >