डीएम ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण संबंधी कार्यों का लिया जायजा

प्रपत्र भरने में मतदाताओं का करें सहयोग

अररिया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अनिल कुमार ने शुक्रवार को जोकीहाट पहुंच कर क्षेत्र के सिमरिया, पकड़ी सहित अन्य स्थलों पर संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संबंधी कार्यों का जायजा लिया. इस क्रम में जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता अनिल कुमार झा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मनीष कुमार सहित अन्य मौजूद थे. क्षेत्र भ्रमण के क्रम में डीएम ने मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का फीडबैक प्राप्त किया. उन्हें भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश से अवगत कराया. उन्होंने कहा निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में आमजनों को भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है. यह कार्य अति सुगम है. उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा सौंपे गये प्रपत्र को भरकर, उन्हें सत्यापन से संबंधित कागजात संलग्न कर लौटा देना है. उन्होंने कहा कि मतदाता चाहे तो बेबसाईट से प्रपत्र डाउनलोड कर उसे भरकर पुनः आधिकारिक वेबसाईट पर स्वयं अपलोड कर सकते हैं. डीएम ने कहा कि यह प्रक्रिया 25 जून से आरंभ है. इसके तहत बीएलओ घर घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण कर रहे हैं. मतदाताओं तक गणना प्रपत्र को सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ सुपरवाईजर व अन्य पदाधिकारी भी स्वयं फील्ड में भ्रमण कर रहे हैं. इस दौरान आम मतदाताओं के द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों का उत्तर भी जिलाधिकारी ने दिया. उन्होंने मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 26 जुलाई 2025 के पहले यह फॉर्म भरकर अनिवार्य रूप से जमा अनिवार्य है. ताकि एक भी योग्य मतदाता का नाम सूची में छूटे नहीं. उन्होंने बीएलओ को विहित प्रपत्र भरने में मतदाताओं को अपेक्षित सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि फार्म भरने की प्रक्रिया सहज एवं सुगम है. उन्होंने फार्म भरने की बिंदुवार जानकारी भी दी तथा वांछित दस्तावेज के लिए आयोग द्वारा निर्धारित किसी एक डॉक्यूमेंट को संलग्न कर एक प्रति बीएलओ को जमा करने को कहा. 41

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >