अस्पताल में जच्चा-बच्चा किट का वितरण

इस किट में प्रोटीनयुक्त सामग्री होती है

फारबिसगंज. सरकार के द्वारा चलाये जा रहे सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत एसडीओ रंजीत कुमार रंजन ने अनुमंडलीय अस्पताल के प्रसव कक्ष में भर्ती मरीजों के बीच जच्चा-बच्चा पौष्टिक किट का वितरण किया. इस मौके पर एसडीओ ने कहा कि इस पौष्टिक किट के वितरण का उद्देश्य जच्चा बच्चा को स्वस्थ व सुरक्षित रखना है. यह किट प्रसव के बाद दिया जाता है इस किट में प्रोटीन युक्त सामग्री होती है जिसके उपयोग से नवजात शिशु व मां दोनों में प्रोटीन की पूर्ति होती है. जबकि अस्पताल प्रबंधक प्रवीण कुमार ने कहा कि इस जच्चा बच्चा किट में तीन प्रकार के दलिया, मिक्स खीर, शुद्ध घी, बेसन का बर्फी व प्रोटीन युक्त चॉकलेट सहित अन्य पोष्टिक सामग्री दिया जा रहा है. प्रथम दिन प्रसव कक्ष में प्रसव के बाद भर्ती लगभग महिलाओं के बीच जच्चा बच्चा किट का वितरण किया गया. इस मौके पर एसडीओ के अलावा अस्पताल उपाधीक्षक डॉ आशुतोष कुमार, अस्पताल प्रबंधक प्रवीण कुमार, डॉ मनोज, प्रसव कक्ष इंचार्ज पल्लवी कुमारी, जीएनएम इंदु कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी व ममता दीदी मौजूद रहे.42

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >