पारदर्शी तरीके से वितरित करें गैस सिलिंडर

बैठक में आपूर्ति संबंधी मामलों की समीक्षा

अररिया. सदर एसडीओ बलवीर दास की अध्यक्षता में आपूर्ति से संबंधित अनुश्रवण समिति की बैठक गुरुवार को की गयी. बैठक में गैस आपूर्ति की स्थिति, उपभोक्ताओं की समस्या व पारदर्शी तरीके से सिलेंडर का वितरण सुनिश्चित कराने संबंधी मामलों पर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक की शुरुआत में सामाजिक कार्यकर्ता सह अनुश्रवण समिति के सदस्य स्व रेशमलाल पासवान के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट किया गया व दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की गयी. बैठक में वर्तमान में गैस की कथित कमी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभी गैस गोदाम प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिया गया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. साथ ही उपस्थित सदस्यों से अनुरोध किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें कि गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है. आम लोगों से किसी तरह की कोई अफवाह से बचने की अपील बैठक में की गयी. सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तुरंत संबंधित क्षेत्र में जाकर मामले का निष्पादन सुनिश्चित करें. मोबाइल संख्या 8927225667 व 8391990070 पर मिस्ड कॉल के माध्यम से भी गैस बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है. सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने कार्यालय व गोदाम में इन नंबरों को प्रमुखता से प्रदर्शित करें. ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो. बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी व सभी समिति सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >