बाल विवाह के दुष्परिणाम पर की चर्चा

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित

पलासी. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को हाईस्कूल पलासी में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में पैनल अधिवक्ता मुन्ना कुमार व अधिकार मित्र लिपि कुमारी मौजूद थे. जागरूकता शिविर में पैनल अधिवक्ता मुन्ना कुमार व पीएलवी लिपी कुमारी ने बाल विवाह से होने वाली दुष्परिणामों की विस्तृत जानकारी दी. पैनल अधिवक्ता मुन्ना कुमार ने बताया कि आगामी 14 मार्च को होने वाले लोक अदालत में अपने-अपने मामलों का निष्पादन के लिए लोगों को जागरूक किया. मौके पर अमित कुमार, लता देवी, फूल कुमारी, डोली खातून, राहत प्रवीण, निशा कुमारी, अनु प्रिया कुमारी, राहत प्रवीण सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >