शहीद एएसआइ के शोकाकुल परिजनों से डीआइजी ने की मुलाकात

पुलिस की ओर से हर संभव मदद का दिया आश्वासन

-18- प्रतिनिधि, अररिया गत 12 मार्च की रात्रि में छापेमारी के दौरान फुलकाहा थाना में पदस्थापित एएसआइ राजीव रंजन मल्ल का गिरफ्तार अपराधी व असामाजिक तत्व से धक्का मुक्की के दौरान गिरने से मौत हो गयी थी. इसमें पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआइजी पीके मंडल ने शहीद एएसआइ के परिजनों से पटना स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की. साथ ही शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. साथ ही उन्हें पुलिस की ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >