महिलाओं के बीच लोकप्रिय हो रहा संवाद कार्यक्रम

6500 से अधिक महिलाओं ने कार्यक्रम में लिया भाग

-17-प्रतिनिधि, अररिया जिले में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी हर दिन बढ़ रही है. संवाद कार्यक्रम में महिलाएं बढ़-चढ़ कर भाग ले रही हैं. विकास से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर महिलाएं इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित हो रही हैं. इसी क्रम में महिलाएं अपने क्षेत्र के विकास से संबंधित अपने विचार भी खुल कर व्यक्त कर रही हैं. इस महिला संवाद कार्यक्रम की मदद से गांव व दूर-दराज इलाके में रहने वाले लोगों को होने वाली परेशानियों को जानने और समझने का भी मौका मिल रहा है. राज्य सरकार व जिला प्रशासन की पहल पर इसके निराकरण का प्रयास भी किया जा रहा है. क्षेत्र के विकास से जुड़ी स्थानीय महिलाओं के विचार को जहां संकलित किया जा रहा है. वहीं इसे मोबाइल एप पर भी फीड किया जा रहा है. ताकि इसका समुचित निराकरण किया जा सके. बता दें कि महिला संवाद में अररिया जिले में प्रतिदिन 36 जगहों पर 18 संवाद रथों के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है. महिला संवाद के 20वें दिन भी दो पालियों में 36 स्थानों पर महिला संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें 6500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >