परवाहा में संवाद कार्यक्रम का आयोजन

मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान की बैठक

फारबिसगंज. मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी के द्वारा प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव की अध्यक्षता में प्रखंड के परवाहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पुण्यानंद मंडल के आवासीय परिसर में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा को खत्म करने की गहरी साजिश कर रही है. सरकार गरीब मजदूरों की हकमारी करना चाह रही है. उन्होंने कहा कि पूर्व से संचालित मनेरगा में भारी बदलाव कर मजदूरों की परेशानी को बढ़ा दिया है. मौके पर शशि मोहन ठाकुर, दिलीप ऋषिदेव, चुन्ना सिंह, अजित चोधरी, डोमी ऋषिदेव, गयांद ऋषिदेव, संकलदेव ऋषिदेव, रूपचंद्र ऋषिदेव, गोरव मंडल, अजय कुमार, मितन ऋषिदेव, बिकास कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >