राशि का भुगतान नहीं होने पर आशा का प्रदर्शन

एक अप्रैल से पूर्व हो भुगतान

अररिया. बिहार राज्य आशा सह आशा फैसिलिटेटर के अररिया संघ ने सदर पीएचसी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. साथ ही अपनी मांगों का ज्ञापन पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सौंपा. जिसमें संघ की ओर से बताया गया कि आशा व आशा फैसिलिटेटर सहित वैक्सीन कुरियर के 08 माह से बकाये राशि का भुगतान नहीं होने के कारण यह धरना व प्रदर्शन किया जा रहा है. कहा कि लगातार कार्य करने के बावजूद हम आशा व आशा फैसिलिटेटर सहित वैक्सीन कुरियर का प्रोत्साहन राशि व पारितोषिक राशि करीब 08 माह से भुगतान नहीं हो रहा है. जिसके कारण सभी कर्मियों का भुखमरी की स्थिति में पहुंच चुके हैं. सरकार हमें अविलंब 08 माह के बकाये राशि का भुगतान करे. अन्यथा बाध्य होकर आगामी 01 अप्रैल से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करने पर विचार किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >