ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

कहा - अगर जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, तो करेंगे उग्र आंदोलन

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के बढ़ेपारा पंचायत के वार्ड आठ में ट्रांसफार्मर खराब हो गया है. इससे यहां कई से दिनों बिजली गायब है. इस भीषण गर्मी में बिजली नहीं रहने से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. नाराज ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय स्थित पावर ग्रिड में मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया व अविलंब ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की. मौके पर आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जेई सहित अधिकारियों को मोबाइल व लिखित रूप से शिकायत भी दर्ज करवायी. ग्रामीणों ने कहा कि कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं. अधिकारियों द्वारा सिर्फ झूठा आश्वासन दिया जा रहा है. कहा कि अगर जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, तो उग्र आंदोलन करेंगे. मौके पर मो एहसान, मो अख्तर, मो मुकर्रम, मो ताजीस, मो मुकुद्दीस, मो कुद्दुस, मो अफसार, मो महफूज, मो तनवीर, मो दिलशाद, मो ओली, मो जाकिर, मो फैजान, असफाक, मारूफ, अबुजर मौजूद थे. करीब दो घंटे के प्रदर्शन के बाद बिजली विभाग के जेई विनय कुमार ने वहां पहुंचकर लोगों से बातचीत की व जल्द ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन देकर मामले को तत्काल शांत कराया. ——————————

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >