पूर्व प्रमुख रायबहादुर केसरी की मनायी पुण्यतिथि

लोगों ने किया माल्यार्पण

फोटो:39- कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि व अन्य. प्रतिनिधि, फारबिसगंज फारबिसगंज प्रखंड के पूर्व प्रमुख भाजपा नेता व समाजसेवी स्व रायबहादुर केसरी की 12वीं पुण्यतिथि धूमधाम से समारोह पूर्वक मनायी गयी. कार्यक्रम कुशमाहा पंचायत स्थित उनके पैतृक गांव रामगंज में आयोजित किया गया. पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके छोटे भाई पूर्व मुखिया राजकुमार केसरी की अध्यक्षता में की गयी. जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य लोग व उनके शुभचिंतक शामिल हुए. उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक योगदान की चर्चा की व राजनीतिक जीवन पर पर प्रकाश डाला उनके प्रमुख रहते हुए उनके द्वारा किये गये विकास कार्यों की सराहना की. स्व केसरी 17 वर्षों तक फारबिसगंज प्रखंड प्रमुख के पद पर रहें. इस कार्यक्रम में उनकी पत्नी विमला देवी, उनकी पुत्रवधू वर्तमान मुखिया पूजा कुमारी, सुषमा कुमारी, सीमा कुमारी, पुत्र चंद्रगुप्त केसरी, सुनील केसरी, निर्भय केसरी व उनके पौत्र चेतन, रितिक, ससमित, प्रत्युष परिवार के सदस्य व सरपंच रामकृष्ण सदा, वार्ड सदस्य चंदेश्वर सदा, जितेंद्र ठाकुर आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >