सास-बहू के विवाद के बाद बहू की गला दबाकर हत्या

थाना में नहीं दिया है आवेदन

अररिया. नगर थाना क्षेत्र के डम्हैली गांव वार्ड संख्या 03 में तीन बच्चे की मां की गला दबाकर हत्या कर दी गयी. यह घटना बीते गुरुवार की रात की बतायी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार सास व बहु में गुरुवार को दिन में किसी बात पर बहस छिड़ गयी. मामला काफी बढ़ गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने दबी जुबान से बताया कि सास के साथ घर के अन्य सदस्यों ने मिलकर स्थानीय गांव निवासी बहू रेहाना परवीन की गला दबाकर हत्या कर दी है. घटना के बाद शुक्रवार को यह खबर जंगल की आग की तरह चारों तरफ फैल गयी, जिसमें मामले को रफा-दफा करने के लिए मृतक महिला के मायके के लोगों को बहला फुसलाकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पंचायती की. पंचायती में मृतक महिला के मायके पक्ष के साथ कुछ लेन देन करके मामले को रफा दफा कर दिये जाने की बात सामने आ रही है. इधर मृतका के पति ने बताया कि वह घर में नहीं था. क्या घटना व कब घटी, इसे इसकी जानकारी नहीं है. बकरीद पर वह अपने घर लौटा था. मुहर्रम के बाद वापस अपने काम पर लौट जायेगा. मृतका महिला को तीन बच्चे हैं. इधर बैरगाछी थाना अध्यक्ष जुली कुमारी ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना नहीं है, अगर आवेदन मिलता है तो अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. 37

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >