आंधी के साथ ओला गिरने से फसलों को क्षति

फसल नष्ट होने से किसान परेशान

सिकटी. तेज चक्रवाती तूफान के उपरांत ओला गिरने से प्रखंड क्षेत्र में मक्का,गेंहू व आम की फसलों को काफी क्षति हुई है. प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार की संध्या लंबी तूफानी हवा व आंधी के साथ बड़े बड़े ओले गिरने से मक्का व गेंहू की फसल को काफी नुकसान हुआ है. ओला के गिरने से गेंहू की बाली टूट गयी और मक्का के पौधे खेतों में गिर गये. किसान हलकान हैं कि काफी मेहनत के बाद खेतो में लगी फसल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है. शाम के समय आयी आंधी पानी में फसलों की क्षति का अनुमान नहीं लग सका है, तूफान में दर्जनों घर के टीन के छप्पर उड़ गये हैं. अभी तक कहीं से जानमाल की हानि की सूचना नही है. फसलों की बर्बादी से किसानों के हौसले पस्त हो गये हैं. ऐसे में किसान करे तो क्या करे, उनकी क्षति की भरपाई हो तो कैसे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >