-3-प्रतिनिधि फारबिसगंज माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा स्थानीय मारवाड़ी अतिथि सदन में आयोजित श्री हनुमान महोत्सव में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. मौके पर 108 महिलाओं ने सामूहिक रूप से संगीतमय सुंदरकांड का पाठ प्रस्तुत किया. श्री हनुमान महोत्सव में बाबा बजरंग बली का भव्य दरबार सजाया गया. बाबा को 56 भोग व सवामणी का महाभोग चढ़ाया गया. कार्यक्रम को लेकर पूरे मारवाड़ी अतिथि सदन को दुल्हन की तरह सजाया गया. महोत्सव में बिहार-झारखंड महिला मंडल की अध्यक्षा व गुवाहाटी निवासी निर्मला लड्ढा सहित गुलाबबाग, अररिया,जोगबनी, विराटनगर, ढोलबज्जा आदि स्थानों से बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी. सुंदरकांड पाठ की समाप्ति के बाद बाला जी का जन्मोत्सव भी मनाया गया. महोत्सव में शंखनाद करते हुए लक्ष्मी राठी व थाल बजाती कौशल सोमानी के बीच झूमती महिलाओं ने माहौल को भक्तिमय बना दिया. जबकि अंजनी माता के रूप में ममता राठी,छोटे बालाजी के रूप में त्रिशांन माहेश्वरी, बड़े बालाजी के रूप में वैभव राठी द्वारा प्रस्तुत संजीव झांकी भक्तों के बीच आकर्षक का केंद्र बनी रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
