पुलिस लाइन अररिया में पालना घर का किया गया उद्घाटन, कामकाजी महिलाओं के लिए सौगात

महिलाएं निश्चिंत होककर कार्यालय संबंधी अपने अन्य जिम्मेदारियों का निवर्हन कर सकेंगी.

अररिया जिलाधिकारी विनोद दूहन के निर्देश पर महिला व बाल विकास निगम व जिलाप्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत पुलिस लाइन अररिया में पालनाघर का उद्घाटन मंगलवार को जिला पुलिस अधाीक्षक जितेंद्र कुमार व अपर समाहर्ता अनिल कुमार झा, डीपीओ आईसीडीएस कविता कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. डीपीओ आईसीडीएस कविता कुमारी ने बताया कि पालनाघर से कामकाजी महिलाओं को उनके कार्य अवधि में 06 माह से 05 वर्ष के बच्चों की देखभाल करने, प्रारंभिक शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने व महिला को काम व परिवार के बीच बेहतर संतुलन बनाने मे मदद मिलेगी. उन्होंने बताया कि पूर्व में जिलाधिकारी विनोद दूहन द्वारा विभागीय निदेश के आलोक में यथा शीघ्र नये पुलिस लाइन में पालनाघर की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था. ताकि यहां की कामकाजी महिलाओं को कार्य अवधि में बच्चों के आवासन में सुविधा प्राप्त् हो सके. अपर समहार्ता अनिल झा ने पुलिस लाइन में पालनाघर के संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पालनाघर कामकाजी महिलाओं के लिये काफी मददगार साबित होगा. महिलाएं निश्चिंत होककर कार्यालय संबंधी अपने अन्य जिम्मेदारियों का निवर्हन कर सकेंगी. पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में पालनाघर की स्थापना की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पालनाघर सरकार की बहुत ही महत्वकांक्षाी योजना है. जो कामकाजी महिलाओं के बच्चों के अवसान हेतु एक बेहतर विकल्प साबित हो रहा है. उन्होंने कहा कि इसके बाहर सौंदर्यकरण का कार्य भी कराया जायेगा ज्यादा बच्चे होने की स्थिति में पालनाघर को बड़े कमरे में सिफ्ट कर दिये जाने की बात उन्होंने कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >