संघ समाज के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील

संघ शताब्दी वर्ष पर हिंदू सम्मेलन आयोजित

फारबिसगंज. प्रखंड क्षेत्र के तिरसकुंड में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक, माताएं एवं ग्रामीण बंधु उपस्थित हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन के साथ किया गया. जिससे पूरे वातावरण में राष्ट्रभक्ति व सांस्कृतिक चेतना की भावना व्याप्त हो गई.इ स अवसर पर संघ के जिला कार्यवाह ओमप्रकाश शर्मा ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना, उद्देश्य व कार्यपद्धति पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि संघ समाज के सर्वांगीण विकास व राष्ट्र निर्माण के लिए सतत कार्य कर रहा है. जिला प्रचार प्रमुख ललन राय ने संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे ‘पंच परिवर्तन’ विषयों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया. उन्होंने सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी तथा नागरिक कर्तव्य जैसे विषयों को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताया. मौके पर शंभू साह, मृत्युंजय झा, अश्वनी कुमार वर्मा, मुखिया उर्मिला देवी, मुखिया प्रतिनिधि उद्यानंद मंडल, ध्रुप दास, नरेश चौधरी, जीतेंद्र दास, कुंदन ठाकुर, दिलीप सरदार, सुनील सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >