छह वर्ष या उससे बड़े बच्चों का अनिवार्य रूप से विद्यालय में कराएं नामांकन

प्रावि हाजी टोला संदलपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित

अररिया. विभाग के निर्देशानुसार प्राथमिक विद्यालय हाजी टोला संदलपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. मौके पर प्रधान शिक्षक मो जाफर रहमानी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए बच्चों के नियमित नामांकन, उपस्थिति व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि जिन बच्चों की आयु 06 वर्ष या उससे अधिक हो गयी है, उनका नामांकन अनिवार्य रूप से विद्यालय में कराएं. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आगामी 01 अप्रैल से विद्यालय में पुनः नामांकन अभियान (नामांकन चरण) प्रारंभ किया जाएगा. इसमें सभी पात्र बच्चों का नामांकन किया जाएगा. प्रधान शिक्षक ने यह भी कहा कि जो बच्चे कक्षा पांच उत्तीर्ण कर चुके हैं, उनके अभिभावक विद्यालय से उनका स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) प्राप्त कर उन्हें निकटवर्ती मध्य विद्यालय में नामांकित कराएं, ताकि उनकी पढ़ाई बिना बाधा जारी रह सके. मौके पर शिक्षक मो अब्दुल्ला, अब्दुल रज्जाक, साहिला खातून ने भी अभिभावकों को संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >