सीओ व राजस्व पदाधिकारी को दी विदाई

भरगामा प्रखंड में अंचलाधिकारी निरंजन कुमार मिश्र और राजस्व पदाधिकारी रविराज के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित किया गया।

भरगामा (अररिया). प्रखंड के अंचलाधिकारी निरंजन कुमार मिश्र एवं राजस्व पदाधिकारी रविराज के स्थानांतरण पर रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया. समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और पत्रकार मौजूद रहे.

अधिकारियों के कार्यों की हुई सराहना

समारोह में बीडीओ शशि भूषण सुमन, भरगामा थानाध्यक्ष राजेश कुमार, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह 'बब्बन' सहित अन्य वक्ताओं ने दोनों अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना की. उन्होंने कहा कि निरंजन कुमार मिश्र और रविराज ने ईमानदारी, पारदर्शिता तथा कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया.

जनसमस्याओं के समाधान को दी प्राथमिकता

वक्ताओं ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने प्रशासनिक समन्वय बनाए रखते हुए आम लोगों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी. उनके व्यवहार और कार्यशैली के कारण वे जनता और कर्मचारियों के बीच काफी लोकप्रिय रहे. जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह 'बब्बन' ने कहा कि दोनों अधिकारियों का कार्यकाल भरगामा के लिए यादगार रहेगा. उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नए पदस्थापन स्थल पर भी बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दीं.

कई लोग रहे उपस्थित

समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी अजय अकेला ने की, जबकि मंच संचालन सोशल एक्टिविस्ट असलम बेग ने किया. इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

ALSO READ : अररिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, मोबाइल लूटकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राष्ट्रभूषण पिंटू

राष्ट्रभूषण पिंटू प्रिंट माध्यम में 12 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. भरगामा (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >