बच्चों के लिए सभी सरकारी स्कूल के एचएम को दिया जा रहा है संगीत उपकरण अररिया. अब सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ संगीत भी सिखाया जायेगा. इसके लिए शिक्षा विभाग बिहार सरकार के द्वारा राज्य के सभी प्राइमरी, मिडिल व हाई स्कूल में बच्चों को संगीत सीखने के लिए पूरा म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट सेट विभाग के द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है. मंगलवार को अररिया प्रखंड स्थित बीआरसी भवन में प्रथम दिन अररिया प्रखंड के सभी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को अपने अपने स्कूल के लिए संगीत वाद्य यंत्र का पूरा सेट दिया गया. प्रखंड स्थित हाजीगंज प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक जाफर रहमानी ने अपने स्कूल के लिए संगीत सामग्री प्राप्त किया. अररिया प्रखंड के बीआरपी इंद्रजीत कुमार ने बताया कि अलग अलग तिथियों में प्राइमरी, मिडिल व हाई स्कूल के एचएन को सामग्री दिया जाएगा. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट ने हारमोनियम, तबला, ढोलक, केसिनो, साउंड बार, एनी, डफ़ली , जीका, बांसुरी, मंजीरा घुंघुरू शामिल हैं. मालूम हो कि अररिया प्रखंड में कुल प्राइमरी स्कूल 186, कुल मिडिल स्कूल 85 व कुल हाई स्कूल की संख्या 33 है. इन सभी स्कूलों को ये वाद्य यंत्र दिया जायेगा ,मालूम हो कि शिक्षा विभाग द्वारा लगभग सभी हाई स्कूल में संगीत शिक्षक की बहाली तो की जा चुकी है जहां बच्चे पढ़ाई के साथ साथ संगीत भी सीख सकते हैं लेकिन दिलचस्प बात तो ये है कि किसी भी प्राइमरी और मिडिल स्कूल में संगीत शिक्षक की बहाली अभी तक नहीं हुई है वहां के बच्चों को संगीत कौन सिखाएगा, होना तो ये चाहिए था कि पहले संगीत शिक्षक की बहाली होनी चाहिए थी फिर सामग्री वितरण और संगीत सिखाने की बात होती वितरण के मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार बीआरपी इंद्रजीत कुमार मौजूद थे.
अब बच्चे स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ सीखेंगे संगीत
हारमोनियम, तबला, ढोलक, केसियो, साउंड बार, डफ़ली स्कूल का सौंपा
