चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

चित्रकला में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

अररिया. पोषण माह के तहत पोषण मेला सह जागरूकता कार्यक्रम शुक्रवार को जिले के पलासी प्रखंड कार्यालय परिसर पलासी में आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम के दौरान जनजागरूकता रैली, स्वच्छता ही सेवा-5.0 के तहत स्वच्छता श्रमदान, एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण कार्यक्रम के अलावा परिचर्चा का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में एवं रंगोली, मेंहदी, कविता पाठ व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा. इस पोषण मेला जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लोगों को पोषण के प्रति अत्यधिक जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम में आइसीडीएस, मध्याह्न भोजन, स्वास्थ्य विभाग इत्यादि का स्टॉल भी लगाए जायेंगे. सीबीसी में पंजीकृत सांस्कृतिक दल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा. इस पोषण मेला सह जागरूकता कार्यक्रम के पूर्व गुरुवार को पलासी के प्लस टू लाल बहादुर शास्त्री स्मारक उच्च विद्यालय में एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. चित्रकला प्रतियोगिता में प्लस टू लाल बहादुर शास्त्री स्मारक उच्च विद्यालय पलासी के 12, प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय, चंडीपुर के 15 व प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय, मालद्वार के 11 विद्यार्थियों ने भाग लिया. इस चित्रकला प्रतियोगिता कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पलासी के बीइओ प्रतिमा कुमारी के ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को कुछ नया चीज सीखने के लिए मिलता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >