सड़क दुर्घटना में मुखिया प्रतिनिधि घायल

घायल का चल रहा इलाज

कुर्साकांटा. कुर्साकांटा-कुआड़ी मुख्य सड़क में मरातीपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की सुबह बाइक दुर्घटना में कुर्साकांटा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह भाजपा नेता अरविंद कुमार मंडल को बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मार दी. जिससे मुखिया प्रतिनिधि गंभीर रूप से घायल हो गये. राहगीरों व परिजनों ने पीएचसी कुर्साकांटा लाया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मुखिया प्रतिनिधि को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया गया. हालांकि परिजनों ने मुखिया प्रतिनिधि श्री मंडल को लेकर पूर्णिया स्थित निजी नर्सिंग होम ले गये. जानकारी अनुसार मुखिया प्रतिनिधि की स्थिति खतरे से बाहर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >