असम से मजदूर शाबीर का शव पलासी पटेगना गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

असम के गोलपाड़ा से मजदूर शाबीर अंसारी का शव पलासी पटेगना गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया.

प्रतिनिधी, ताराबाड़ी. असम के गोलपाड़ा से मजदूर शाबीर अंसारी का शव पलासी पटेगना गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया. मालूम हो कि अररिया प्रखंड की किस्मत खवासपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड 16 नौमानी पलासी के मजदूर शाबीर अंसारी की असम में बिजली की खंभा से गिरने से मौत हो गयी. मृतक मजदूर पलासी निवासी मो इद्रीश अंसारी के 35 वर्षीय पुत्र शाबीर अंसारी है. जानकारी अनुसार मृतक मजदूर शाबीर अंसारी छह दिन पहले मजदूरी करने असम गया था. इस बीच असम के गोलपाड़ा जिला के सोनाली में मजदूरी का काम करने के लिए बिजली के खंभा पर चढ़ा व खंभा से ही रविवार दोपहर मजदूर शाबीर जमीन पर गिर गया. जमीन पर घायल पड़ा मजदूर को बगल में काम कर रहे साथी मजदूर ने आनन-फानन में गोलपाड़ा सिविल हॉस्पिटल ले गया. जहां पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने घायल मजदूर को मृत घोषित कर दिया. गोलपाड़ा जिला के पुलिस प्रशासन ने मृतक मजदूर शाबीर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर शव को साथी मजदूर को सौंप दिया. मृतक शाबीर अंसारी का शव मंगलवार तीन बजे सुबह गांव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया. मृतक शाबीर अंसारी का जनाजे की नमाज मंगलवार सुबह 09 बजे झौआ पलासी कर्बला मैदान में अदा कर सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया. वे अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्र व एक पुत्री को छोड़कर इस दुनिया से चल बसे. बूढ़े पिता मो इद्रीश अंसारी व पत्नी रबीना खातुन का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >